Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शासकीय योजना संबन्धित आवेदनों को बिना कारण ना किया जाए अस्वीकृत- जिलाधिकारी

विशेष संवाददाता 27-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231227-WA0005

गाजीपुर।  डीसीसी/डीएलआरसी तथा ऋण जमानुपात की तिमाही बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक पीयूष सिंह परमार, डीडीएम नाबार्ड सुशील कुमार, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी अनिल मिश्रा तथा सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मे सितंबर 2023 तक की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें वित्तीय समावेशन, ऋण जमानुपात एवं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं कि लंबित पत्रवालियों को अतिशीघ्र निस्तारित करें तथा शासकीय योजना संबन्धित आवेदनों को बिना कारण अस्वीकृत ना करने का निर्देश दिया। उन्होने जनपद के ऋण जमानुपात को बढ़ाने हेतु बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी जनधन खाताधारकों को सामाजिक सुरक्षा योजना से आच्छादित किया जाये। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ई0वी0एम0 प्रभारी अधिकारी को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
Next: गुरु गोविंद सिंह के सपूतों का बलिदान है स्मरणीय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.