Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा

विशेष संवाददाता 03-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि शीतकालीन सत्र में कड़ाके की ठण्ड एवं शीतलहर के कारण दिनांक 01 जनवरी 2024 से दिनांक 14 जनवरी 2024 तक सभी शिक्षण संस्थायें (प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल) बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में बन्द किये गये है, परन्तु विद्यालयों में अधिकांश ऑगनबाड़ी केन्द्र का संचालन होने तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चें प्राथमिक विद्यालय के बच्चें से छोटे होने के कारण ठण्ड से बचाव को देखते हुये जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों के 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिये दिनांक 02.01.2024 से दिनांक 14.01.2024 तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के उक्त आदेश के अनुपालन में 03 से 06 वर्ष के बच्चों को अवकाश घोषित होने के पश्चात् भी ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका केन्द्रों पर निर्धारित समय अवधि में (प्रातः 10ः00 बजे से 02ः00 बजे तक) केन्द्र पर उपस्थित रहकर शीतकालीन अवधि में विभागीय कार्यों का सम्पादन जैसे टेक होम राशन का वितरण, सामुदायिक गतिविधियों, विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (टभ्ैछक्) तथा पोषण ट्रेकर से सम्बन्धित समस्त कार्यों सहित अन्य शासकीय कार्यों का निर्वहन पूर्व की भाँति करती रहेगी। इसमें किसी तरह की लापरवाही मान्य नहीं होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्पदंश प्रबंधन हेतु प्राइलेट प्रोजक्ट चलाया जाना हुआ सुनिश्चित
Next: निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का तत्परता के साथ किया जाए पालन- जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.