Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिक्षार्थि वर्कशॉप का महाविद्‍यालय में हुआ आयोजन

ब्यूरो 10-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240110-WA0013

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर बुधवार को हिंदी विषय/विभाग के शिक्षार्थियों का वर्कशॉप महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य अभिषेक तिवारी के संयोजकत्त्व में संपन्न हुआ।

उपस्थित शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय हिंदी के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष संप्रति प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के कारण हिंदी की चुनौतियां बहुत पहले से रही हैं लेकिन बदलते दौर में वैश्विक हो रही हिंदी की चुनौतियां कम नहीं हैं।हिंदी के शक्तिशाली होने का अनुमान हम इसीसे लगा सकते हैं कि आज संयुक्त राष्ट्र भी हिंदी में ट्वीट,पॉडकास्ट और रेडियो प्रसारण कर रहा है लेकिन अगर हम हिंदी को उस मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं जिसकी वह उत्तराधिकारी है तो इसके लिए हमें देशज विमर्श और निज भाषा का स्वाभिमान हर भारतीय में जगाना होगा।हमें यह अनिवार्य रूप से समझना होगा कि यह एक भाषा ही नहीं बल्कि हमारे जीवन मूल्यों और संस्कृति की संवाहिका है। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार ने विश्व हिंदी दिवस पर सभी बधाई देते हुए कहा कि आज हिंदी एवं मातृभाषाओं में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं मीडिया, डिजिटल प्लेटफार्म,रेडियो,फिल्म, शिक्षा,सामाजिक सरोकार, एआई टेक्नोलॉजी,वर्चुअल इंटर्नशिप क्षेत्रों में विशेषज्ञता होने पर छात्र छात्राओं को मोटा वेतन एवं सामाजिक सम्मान हिंदी द्वारा सहज प्राप्त हो रहे हैं।आपका ध्यान सिर्फ इस बात पर हो कि सिर्फ कागज की उपाधि आपके पास न हो बल्कि समुचित ज्ञान भी हो तो रोजगार की कही किल्लत नहीं है। इस अवसर पर प्रो. अरूण कुमार, डॉ लालचंद पाल, डॉ बिपिन कुमार , डॉ अमित कुमार और छात्र-छत्राएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मारपीट से संबंधित तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Next: 2047 तक विकासशील भारत से विकसित भारत कहलाए, यह देश का लक्ष्य है- सपना सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.