Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ई0वी0एम0 स्ट्रांग रूम को खोलते समय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष की उपस्थिति होगी अनिवार्य

विशेष संवाददाता 11-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के अध्यक्ष/ मंत्री, समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल को सूचित किया है कि जनपद में अवस्थित 75- गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के प्रयोगार्थ ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मशीनों की एफ0एल0सी0 दिनांक 16.05.2023 से 25.05.2023 तक करायी गयी थी, जिसमें बी0यू0-86, सी0यू0- 70 व वी0वी0पैट 102 मशीने FLC-Not OK पायी गयी थी तथा जनपद में 2 बी0यू0 एवं 1 वी0वी0पैट मशीन Conflicted है। उक्त मशीनों को निर्माता फर्म बी0ई0एल0, बैंगलोर को भेजे जाने हेतु चिन्हित सेन्टर लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है। ई0वी0एम0 गोदाम/स्ट्रांग रूम को खोलते समय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री या प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होने अनुरोध किया है कि उपरोक्त प्रयोजन हेतु दिनांक 12.01.2024 को पूर्वाह्न 11.00 बजे क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर0टी0आई0) स्थित ई0वी0एम0 गोदाम को खोलते समय आप स्वयं उपस्थित होवें अथवा अपने प्रतिनिधि को वेयरहाउस को खोलने के समय उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता
Next: महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया स्मार्टफोन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.