Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की की गई कोशिश

विशेष संवाददाता 04-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240204-WA0017

गाजीपुर। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस द्वारा 19 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब 8PM व 09 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब रायल स्टेग- कुल मात्रा 245.160 लीटर व एक अदद बलेनो कार नं. WB90D7110 के साथ 01 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 307 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम की सफल गिरफ्तारी की गई ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 03.01.2024 को थाना प्रभारी हैदर अली मंसूरी मय हमराह का0 अवधेश कुमार, का0 संजीव कुमार के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में दुबिहा मोड़ पर मामूर थे कि चेकिंग के दौरान लाल रंग की बलेनो कार को रुकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर के द्वारा हम पुलिस वालो को जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढाने का प्रयास करते हुये चितबड़ा गांव बलिया की तरफ भागने लगा। पूर्व से द्वितीय मो0 में रवानाशुदा उ0नि0 श्रीकांत यादव जो मय हमराह के ताजपुर मे मौजूद थे, पुलिस टीम की सहायता से अकटही मोड़ के पास से 19 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब 8PM व 09 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब रायल स्टेग कुल मात्रा 245.160 लीटर व एक अदद बलेनो कार नं. WB90D7110 बरामदगी कर एक नफर अभियुक्त आशु गुप्ता पुत्र स्व.सत्यनरायण गुप्ता निवासी ग्राम छोटी बिशहर थाना खेजुरी जनपद बलिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
1. आशु गुप्ता पुत्र स्व.सत्यनरायण गुप्ता निवासी ग्राम छोटी बिशहर थाना खेजुरी जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी स्थानः-
1. अकटही मोड़ थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
दिनांक व समयः-
03.02.2024 समय 22.51 बजे
बरामदगीः
बरामदगी 19 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब 8PM, व 09 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब रायल स्टेग कुल मात्रा 245.160 लीटर , कीमत लगभग 02 लाख रुपये व एक अदद बलेनो कार नं. WB90D7110 बरामद किया गया ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः –
1 . मु0अ0सं0 14/24 धारा- 307 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना करी0पुर जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 268/2023 धारा-60,63,72 आबकारी अधिनियम थाना गड़वार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थाना प्रभारी हैदर अली मंसूरी थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 श्रीकान्त यादव थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
3. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार रत्ना थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
4. हे0 का0 रजनीश सिंह थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
5. का0 शौरभ पटेल थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
6. का0 संजीव कुमार थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
7. का0 अवधेश कुमार थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोबाइल चोर पुलिस की हिरासत में
Next: 429 भादवि मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.