Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर के प्रत्येक वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी करेंगे रात्रि प्रवास

ब्यूरो 09-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240209-WA0018

जमानिया। लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण और शहरी मतदाताओं से सीधे सम्पर्क स्थापित कर उन्हें अपने पाले में करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गांव चलो अभियान (Gaon Chalo Abhiyan) कार्ययोजना बनाई है, जिसकी शुरुआत जमानिया नगर में आज शक्ति केंद्र हरपुर से हुई।

गांव/वार्ड चलो अभियान के मंडल संयोजक संजय जयसवाल एवं मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि 9 फरवरी से नगर के विभिन्न वार्डों में वार्ड चलो अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता नगर के सभी वार्डों में एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान सभी प्रवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस दौरान प्रवास पर लगाए गए पदाधिकारी बूथ अवलोकन कर पन्ना प्रमुखों की सूची और वोटर लिस्ट का सत्यापन पर भी कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जमानिया विधानसभा के आईटी सेल संयोजक संजीत यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ही मंशा है की सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं वो आम जनता तक पहुंचे,जब तक उन्हें पता नही चलेगा तब तक वो किसी न किसी के बहकावे में आते ही रहेंगे। श्री यादव ने कहा की आज सरकार की हर योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति पास बिना विचौलियो के हस्तक्षेप के पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री राकेश प्रजापति,शक्ति केंद्र संयोजक दिना यादव,बूथ अध्यक्ष आलोक कुमार,पारस राम,उपेंद्र कुशवाहा,सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निराश्रित हुए बच्चों की शिक्षा के प्रति अग्रिम सरकार
Next: दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय – कुलपति वन्दना सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.