Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला

ब्यूरो 10-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव में फुटबाल खेलने हुए विवाद में घायल हरपुर गांव निवासी युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हरपुर गांव निवासी उमेश सिंह की तहरीर के अनुसार उनका भतीजा नवनीत सिंह फुटबॉल खेलने के लिए गुरूवार को बेटाबर गांव गया था। जहां खेल के दौरान विवाद हो गया । जिसमें कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए नवनीत सिंह (17) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद वह मौके पर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आस पास मौजूद लोगों ने घर पर सूचना दी और उसे इलाज के लिए गाजीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि घटना में घायल युवक के चाचा उमेश सिंह की तहरीर पर हेमन्त यादव‚ अमन यादव‚ अमरीश यादव निवासीगण महुवारी और अमरीश राय निवासी मतसा सहित कुछ अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है। घायल का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाधान दिवस में सुनी गई फरियादियों की फरियाद
Next: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.