Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

विशेष संवाददाता 28-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240228-WA0024

गाजीपुर।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय महुआबाग गाजीपुर के स्वीक काडिनेटर अमित यादव ने उपस्थित छात्राओ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अपने निर्धारित स्थल पर समाप्त हुइ। इस क्रम में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर की चारों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एकदिवसीय शिविर का विषय मतदाता जागरूकता रहा। डा अमित यादव, स्वीप कोआर्डिनेटर ने छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह मतदाता जागरूकता रैली ददरीघाट, महुआ बाग चौराहा, मिश्र बाजार होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंची जहां छात्राओं ने मतदाता की शपथ दिलाई गयी। रैली के दौरान छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गगन भेदी नारे लगाये जा रहे थे। छात्राओ द्वारा जैसे चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान, के नारे लगाती रही । रैली में समस्त इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजनफर, डॉ. रामनाथ, डॉ. ओम शिवानी सहित स्वयंसेवी ,छात्राएं मौजूद रहीं ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवचयनित 106 आगनवाड़ी कार्यकत्री को किया गया नियुक्ती पत्र वितरित
Next: मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.