Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर पुलिस की हिरासत मे

ब्यूरो 14-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240314-WA0010

गाजीपुर। थाना बहरियाबाद पुलिस द्वारा तीन अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर किये गये गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन में 12 पेटी (540 पाऊच) देशी शराब तथा एक अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना बहरियाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर प्यारेपुर चौराहा थाना बहरियाबाद गाजीपुर से एक स्कार्पियो वाहन संख्य़ा UP61F4551 मे 12 पेटी (540 पाऊच मात्रा 108 लीटर) देशी शराब बिहार राज्य ले जाते समय तीन अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजू कुमार उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र अवधेश बिन्द नि0ग्राम छेबरी थाना रामगढ़ जनपद कैमूर बिहार के कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 वोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार तीनो अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 22/24 धारा 60 आबकारी अधि0 व धारा 3/25 आयुध अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद वाहन को अन्तर्गत धारा 72 आबकारी अधि0 मे जब्ती की कार्यवाही तथा अभियुक्तगण को मा0न्यायालय मे प्रस्तुत किये जाने की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पताः-
• रंजीत यादव पुत्र स्व0 सूर्यनाथ यादव उर्फ सहादुर उर्फ नि0ग्राम सठ्ठान थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष
• राजू कुमार पुत्र अवधेश बिन्द नि0ग्राम छेबरी थाना रामगढ़ जनपद कैमूर बिहार उम्र करीब 22 वर्ष
• कृष्णा कुमार पुत्र मुन्ना यादव नि0ग्राम छेबरी थाना रामगढ़ जनपद कैमूर बिहार उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
• 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर अभियुक्त राजू कुमार के पास से
• 12 पेटी देशी शराब कुल 540 पाऊच (108 लीटर)
• एक अदद स्कार्पियो वाहन संख्य़ा UP61F4551
अभियुक्त राजू कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 22/24 धारा 60 आबकारी अधि0 व धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बहिरायाबाद जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 66/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कन्द्वा जनपद चन्दौली बनाम राजू कुमार
अभियुक्त रंजीत यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 22/24 धारा 60 आबकारी अधि0 व धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बहिरायाबाद जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 241/23 धारा 30(A) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधि0 थाना दुर्गावती जनपद कैमूर बिहार बनाम रंजीत यादव
अभियुक्त कृष्ण कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 22/24 धारा 60 आबकारी अधि0 व धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बहिरायाबाद जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समयः-
• प्यारेपुर चौराहा थाना बहरियाबाद गाजीपुर से 14.03.2024 को समय 04.30 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र निषाद थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 श्री पवन कुमार सिंह थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
3. का0 प्रशान्त पाण्डेय थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
4. का0 विनय कुमार थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
5. का0 नागेश्वर वर्मा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
6. का0 मनोज कुमार यादव थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मारपीट में घायल हुए युवक की मृत्यु के पश्चात 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार
Next: छः बछडा व एक राशि मृत गाय के साथ पिकअप किया गया बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.