Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के ठेकेदार व हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गिरफ्त में

विशेष संवाददाता 28-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240328-WA0039

गाजीपुर।‌ अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के ठेकेदार व हिस्ट्रीशीटर सहित तीन अभियुक्तो को 01 किलो मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 02 करोड़ रूपये है ) के साथ रंगे हाथ हेतिमपुर मोड़ के पास से स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली की पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 28.03.2024 को स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को 01 किलो मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 02 करोड़ रूपये है ) के साथ रंगे हाथ हेतिमपुर मोड़ के पास से समय करीब 09.10 बजे* गिरफ्तार किया गया। हेरोइन की अवैध तस्करी करने वाले अभियुक्तगणों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरणः हिरासत में लिए गए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग 01 साल से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग झारखण्ड के चतरा जाकर कम दाम पर हेरोइन को खरीदकर उसे बनारस व राजस्थान के कोटा आदि स्थानों पर ऊँचे दामों पर विक्रय कर मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपने शौक पूरे करते हैं।

गिऱफ्तारशुदा अभिय़ुक्तगण का नाम व पता-
1. बजरंगी सिंह यादव पुत्र स्व0 अंगद सिंह यादव निवासी बिराइच थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 34 वर्ष
2. महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 जगधारी यादव निवासी महुलिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 55 वर्ष
3. रामआशीष सिंह यादव पुत्र दुखन्ती यादव निवासी जगदीशपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र करीब 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
01. 01 कि0ग्रा0 हेरोइन (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रु0)
02. 01 अदद चार पहिया वाहन स्कार्पियों संख्या UP32LK4587
03. 7500 रुपये नगद (जामा तलाशी से)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम-
01. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर
02. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय टीम जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम एसपी ने विभिन्न थाना क्षेत्र में जाकर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को किया निरीक्षण
Next: माफिया मुख्तार अंसारी का निधन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.