Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक दो नहीं बल्कि पांच घरों में हाथ साफ कर नौ दो ग्यारह हुए शातिर चोर

ब्यूरो 15-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240515-WA0011

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला एवं कस्बा बाजार में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे कर नौ दो ग्यारह हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनो जगह पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद है।

चौधरी मोहल्ला नवासी दिव्यांशु श्रीवास्तव पूरे परिवार के साथ घर के सोए थे। सुबह करी 4 बजे चोर सीढ़ी लगा कर घर में दाखिल हुआ और मोबाइल सहित 13 हजार नगदी चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसकी सूचना कोतवाली में दी गई। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। वही कस्बा बाजार निवासी सौरभ वर्मा के घर चोरों ने ताला तोड़ कर बैटरी चोरी कर ली। जिसकी सूचना कोतवाली में दी गई। नगर में हुई चोरी को लेकर सभासद सचिन वर्मा ने नगर के लोगो के साथ कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की और बताया कि नगर में चोरी की घटना में अचानक इजाफा हो गया है। बीती रात 5 घरों में चोरी हुई है। जिसमे से दो लोग मौजूद है। जिन्होंने तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया की मामला संज्ञान में है। चौधरी मोहल्ला नवासी दिव्यांशु श्रीवास्तव और कस्बा बाजार निवासी सौरभ वर्मा की सूचना पर जांच की जा रही है। दोनो जगहों पर हुई घटना सीसीटीवी में कैद है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को खंड शिक्षा अधिकारी से मिला प्राधिकार पत्र
Next: जान की बाज़ी लगाते हुए जाबांज युवक ने निभाया इंसानियत का फर्ज़

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.