Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान परेशान

ब्यूरो 20-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240520-WA0038

जमानिया। क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव के दियारा में राजकीय नलकूप बन कर तैयार है लेकिन आज तक विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से चालू नहीं हो सका। जिससे किसानों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 में राजकीय नलकूप जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव के प्रयास से लगभग 40 लाख की लागत से स्वीकृत हुआ। जिसको नलकूप विभाग की ओर से अक्टूबर 2023 में बना कर तैयार कर दिया गया। नलकूप बनने से पूर्व ही 10 जुलाई 2023 को नलकूप विभाग द्वारा विद्युतीकरण के लिए विद्युत विभाग को करीब 5 लाख 78 हजार दो सौ 99 रुपये उपलब्ध करा दिया। ताकि नलकूप तैयार होने से पूर्व विद्युतीकरण का कार्य विद्युत विभाग पूर्ण किया जा सके। लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से नलकूप तैयार होने के बाद भी अब तक चालू नहीं हो सका। जिससे किसान परेशान है और सरकार द्वारा बनाई गई नलकूप सफेद हाथी साबित हो रहा है। जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने 05 मार्च 2024 को जिला पंचायत की बैठक में उठाया गया। जिस पर विद्युत विभाग ने कार्य पर देरी और लापरवाही के लिए खेद व्यक्त करते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्य ने तेजी पकड़ी भी लेकिन अब तक ढाई माह बाद भी मामला सिफर ही है। पोल गढ चुका है तार और ट्रांसफार्मर लग चुका है लेकिन आज तक कनेक्शन चालू नहीं हो सका है। जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने किसानों की समस्या और बुआई का समय नजदीक आते देख मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की। जिसका जवाब अब तक नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस नलकूप से करीब 200 बीघा खेत पर खेती के लिए पानी पहुंचेगा और किसान को खेती करने में राहत मिलेगी। लेकिन विभागीय लापरवाही की वजह से नलकूप आज तक चालू नहीं हो सका है।

विद्युत पाेल‚ तार‚ ट्रांसफार्मर आदि कार्य पूर्ण कर दिया गया है। ठेकेदार को लाइन जुडने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द लाइन जुडवा कर चालू कर दिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता विद्युत हेमंत राव।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदान कर्मीको का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न
Next: जीमेल का पासवर्ड भूलने की कीमत 24900

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.