Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कैश, लीकर आदि की बॉर्डर पर की जाए सघन चेकिंग- व्यय प्रेक्षक

ब्यूरो 27-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240527-WA0006

गाजीपुर।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोकसभा 75-गाजीपुर तथा 70-घोषी के लिये नियुक्त विशेष ऑब्जर्वरगण की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह मौजूद रहे।

विषेश सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने तथा मतदान केन्द्रो के आस-पास भीड़ भाड़ न रहे का निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वोट करने के दौरान वोटिंग कम्पाउण्ड के अन्दर एक व्यक्ति से अधिक मौजूद न रहे चाहे वो वी0वी0आई0पी क्यो न हो। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के क्रम में सभी बूथों पर कार्मिक तथा पुलिस फोर्स की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।
स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह द्वारा कहा गया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के सभी व्यापक प्रबंध होना चाहिये ताकि सभी लोग लोकतंत्र में पूरी भयमुक्त होकर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके।
विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा द्वारा सभी प्रत्याशियों के खर्चों पर विशेष नजर रखने तथा प्रत्याशियों के रोड शो की वीडियो, फोटो आदि की बारीकी से विश्लेषण करने तथा एम्बुलेंस, कैश केरी वैन, बॉर्डर आदि की सघन चेकिंग को निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा लोकसभा गाजीपुर निर्वाचन हेतु बनाये गये मतदान केंद्रों, बूथों तथा मतदाताओं की संख्या आदि सहित निर्वाचन संबंधित समस्त तैयारियों की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी गयी। उन्होंने बताया की समस्त चिह्नित मतदान केंद्रों/ क्रिटिकल बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है। सकुशल निर्वाचन हेतु निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित है जिसके माध्यम से शिकायतों हेतु टोल फ्री नंबर 1950, सी-विजिल, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता तथा सोशल मीडिया, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वोटर गाइड, मतदाता पर्ची का भी शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत की पुलिस फोर्स की व्यवस्थाओं सुनिश्चि है।
बैठक में लोकसभा गाजीपुर के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनन्त लाल ज्ञानी, व्यय प्रेक्षक भवानी शंकर मीणा, लोक सभा 70-घोषी के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार सिंह, व्यय प्रेक्षक शिवकुमार सालुंकेय, पुलिस प्रेक्षक, सहित मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: आगामी 28 म मई को आयोजित होगा चुनाव महोत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.