Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिकारी का दायित्व है निष्पक्ष होना, निस्पक्षता के साथ निभाएं अपना दायित्व -जिलाधिकारी

ब्यूरो 30-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240530-WA0010

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे आज जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक स्वामी सहजानन्द पी जी कालेज के सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने पदीय दायित्व को बहुत गम्भीरता एवं सजगता से लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया तथा छोटी से छोटी बात को भी गम्भीरता से लेने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी पार्टी के लिए पक्ष या विपक्ष मे नही बोलना है ना ही कोई कमेन्ट करना है। कौन जीत रहा है कौन हार रहा है। सामने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि आप निष्पक्ष कार्य कर रहे है। लॉ एवं आर्डर का पालन अवश्य करना/कराना है इस हेतु आपको मजिस्ट्रेट का पावर दिया गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर लें यदि कही भी अनावश्यक समाग्री,मलवा है तो सम्बन्धित ए0 आर0 ओ0 को सूचित कर हटवाने का निर्देश दिया। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को अपने-अपने क्षेत्रों के वी0एल0ओ0 के नाम व मोबाइल नं0 अवश्य रखे जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग हो सके।

उन्होने कहा कि पूरे निर्वाचन की प्रक्रिया मे सेक्टर मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण कार्य होता है। कोई मतदान कार्मिक मतदान के दौरान बिमार पड़ता है तो तत्काल उसकी सूचना ए0 आर0ओ0 को देते हुए उसका उपचार कराया जाये। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये की वेवकास्टिंग वाले बूथो पर मतदान के दिन प्रातः 05 बजे से मतदान समाप्ति तक किसी भी दशा में कैमरा बन्द न होने पाये। उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रकिया को सम्पादित करने हेतु निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो इस हेतु आप का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कोई ऐसी भाषा का प्रयोग नही करेगे जिससे आपकी निष्पक्षता उजागर हो। भारत निर्वाचन आयोग के सभी आदेशो का शत प्रतिशत पालन करते हुए कार्य करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कार्य के विषय मे जानकारी होनी चाहिए इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बुकलेट का अध्ययन अवश्यक कर लिया जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ए0आर0ओ सदर एवं जंगीपुर, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, परियोजना निदेशक राजेश यादव, सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चुनाव महोत्सव व सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
Next: ट्यूशन गई छात्रा लापता

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.