गाजीपुर। होली पर्व के मद्देनज़र खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए गाजीपुर में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए तथा मिलावटी पाए जाने की आशंका में 1299 किलोग्राम खाद्य पदार्थों को सीज किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत ₹49,017/- बताई गई है।
सीज किए गए सामान का विवरण
शिव शक्ति शुगर सप्लायर्स, युसुफपुर मार्केट, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर।
- सूजी (47 किग्रा.) – ₹1645/- मूल्य
- आटा (अमृत भोग ब्रांड, 284 किग्रा.) – ₹9656/- मूल्य
- मटर दाल (राजश्री ब्रांड, 898 किग्रा.) – ₹37,716/- मूल्य
शालू स्वीट हाउस, कठवामोड़
- मिल्क केक और पनीर के नमूने लिए गए
राज किराना स्टोर, भदौरा, जमानिया, गाजीपुर
- बेसन और चना सत्तू के नमूने लिए गए
फूली, दिलदारनगर, गाजीपुर (कयामुद्दीन का प्रतिष्ठान)
- पापड़ और सरसों तेल के नमूने लिए गए
चौरसिया इंटरप्राइजेज, जमानिया कस्बा (राजेश कुमार चौरसिया का प्रतिष्ठान)
- मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर (भोला इंडिश ब्रांड) के नमूने लिए गए
सभी नमूने भेजे गए जांच के लिए
संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त ने किया। उनकी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति शामिल रहे।
होली पर मिलावट से बचें
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।