Skip to content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य अभिनंदन समारोह, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

जमानिया। नगर के रामलीला मैदान में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने की। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें। पूर्व जिला सचिव नसीम अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक तैयारी मजबूत करने और जन समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की अपील की। सीसीसी अध्यक्ष संदीप कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और सक्रियता ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश शर्मा, कमला यादव, चन्द्रमा यादव, सेराज, शशिकांत श्रीवास्तव, माखन वर्मा, मोहम्मद यूसुफ बशर, बदन बिन्द, संतोष गुप्ता, संजीत शर्मा, गायत्री गुप्ता, कुंदन खरवार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।