Skip to content

भाजपा में कार्यकर्ताओं का जलवा: पूर्व विधायक शिवपूजन राम

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो अभियान” के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने महमूदपुर पाली और माऊपारा गांव में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, पार्टी का पत्रक वितरित किया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया।

बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। एक साधारण कार्यकर्ता भी बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुँच सकता है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को जनता के लिए राहतदायक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार निरंतर सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के ग्यारह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के आठ वर्षों में देश और प्रदेश ने भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाई है। आज जनता निर्भीक होकर अपनी दिनचर्या जी रही है और विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कमलेश पाण्डेय, मुजिबुर्रहमान, राजेश जायसवाल, आंसू दूबे, अंगद दूबे, सुबेदार राजभर, गुरुप्रसाद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, प्रवीण त्रिपाठी, तेरसू यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।