Skip to content

फरार वारंटियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधी रात को घर से गिरफ्तार किए गए चार आरोपी

गाजीपुर। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है—”फरार रहोगे तो छिप भी नहीं पाओगे।” बीती रात पुलिस ने चार वांछित वारंटियों को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक हरीश चंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर और नवापुरा गांवों में दबिश दी। पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन में चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

रामबचन (51 वर्ष), पुत्र स्व. कन्ता राम, निवासी कल्याणपुर

गिरजा राम (61 वर्ष), पुत्र स्व. पूजन राम, निवासी कल्याणपुर

गुप्तेश्वर (61 वर्ष), पुत्र स्व. मुक्तिराम, निवासी नवापुरा

गणेश (45 वर्ष), पुत्र दीना, निवासी नवापुरा

पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस की निगाहों से बचते फिर रहे थे। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और फरार आरोपी अब सुरक्षित नहीं हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीश चंद्र सिंह के साथ उनकी हमराह पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया।