जमानिया। रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने की, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तीखे तेवर दिखाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव एवं कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा, “संविधान का मूल ढांचा देश की आत्मा का संकल्प है। भाजपा की छद्म मानसिकता इसे बदलने की जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में इसे बचाने के लिए संकल्पित है।” उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को बचाने की है। कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार ध्रुव ने कहा, “अब समय आ गया है कि देश का हर नागरिक भाजपा के षड्यंत्रों को नाकाम करे और संविधान की रक्षा के लिए तन, मन, धन से समर्पित हो।” विशिष्ट अतिथि मनीष मैलोरिया ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है, लेकिन देश की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में उनके मंसूबों को विफल कर देगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील राम ने अपने संबोधन में कहा, “संविधान बाबा साहब का दिया हुआ वह कवच है, जिसे छूने की कोशिश पर भाजपा को 440 वोल्ट का करंट लगना तय है।”
कार्यक्रम में पूर्व सचिव डॉ. जनक कुशवाहा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, हरिओम यादव, विनोद सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, कुंदन खरवार, अदालत यादव, डॉक्टर गुड्डू, मनोज कुशवाहा, राजेंद्र बनवासी, शशिकांत श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, युसूफ बस, इश्तियाक अहमद, प्रमोद कुशवाहा, जमाल खान, साजिद खान, रामेश्वर यादव, रवि बिना, रामजी खरवार, तसउर, सोनू यादव समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।