गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात वांछित चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चार चक्का रिंग एवं टायर भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक शिव प्रकाश पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने उसरगांव थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त लल्लू सिंह उर्फ विमलेश सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह (निवासी ग्राम मनिहारी, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर) को गिरफ्तार किया।
करीब 35 वर्षीय लल्लू सिंह थाना जंगीपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 106/25, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है, जिसमें चोरी, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी और हत्या जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया चार चक्का रिंग और टायर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना जंगीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।