गाजीपुर| जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर गिरिजा भांकर सरोज ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के विद्यार्थियों हेतु चलाई जा रही योजनाओं —
पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9–10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11–12) — के अंतर्गत निर्गत सारणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन फाइनल सबमिट कर दिए हैं, उनके आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान स्तर से रिसीव, वेरीफाई एवं बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करते हुए अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 06 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे अपने लॉगिन पोर्टल पर प्रदर्शित सभी छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच कर निर्धारित तिथि तक अग्रसारण (Forwarding) की कार्रवाई अवश्य सुनिश्चित करें।