गाजीपुर| मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश दिनांक 27 अक्टूबर 2025 के क्रम में, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 29 अक्टूबर 2025 को अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर/नि.रा.अ. 376 जंगीपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में शामिल प्रमुख प्रतिनिधियों में-
आदित्य कुशवाहा (जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी), रविकांत राय (सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), राकेश कुमार यादव (जिला सचिव, समाजवादी पार्टी), जावेद अहमद (जिला उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी), सुभाष राम “सिपाही” (जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), राजन प्रजापति (जिला कार्यालय मंत्री, भाजपा), प्रवीण सिंह (जिला महामंत्री, भाजपा), अशोक राजभर (महामंत्री, भाजपा),
तथा गोपाल (महामंत्री, भाजपा) उपस्थित रहे।
बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों की प्रतियां प्रदान की गईं। साथ ही, सभी दलों से अनुरोध किया गया कि वे दो दिवस के भीतर अपने बी.एल.ए. (Booth Level Agents) की सूची प्रस्तुत करें। अपर उपजिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों और संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए। अंत में, सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन सर्वसम्मति से किया गया।