Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बीएलओ व सुपरवाइजरों को विशेष पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न

ब्यूरो 04-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251104-WA0017.jpg

गाजीपुर| अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा 376 जंगीपुर के सभी बीएलओ (Booth Level Officers) एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर/नि.रा.अ. की अध्यक्षता में 01 नवम्बर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से संबंधित प्रक्रियाओं, दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण संबंधित एईआरओ (Assistant Electoral Registration Officers) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर/नि.रा.अ. द्वारा विस्तारपूर्वक दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के समापन पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति आवेदन की संस्थागत पुष्टि की अंतिम तिथि निर्धारित
Next: पेंशनरों के लिए ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.