Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर साइबर ठगी, युवक से ₹90,100 की धनराशि हड़पी

ब्यूरो 06-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

कोतवाली जमानिया क्षेत्र के ग्राम देवैथा निवासी एक युवक को पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर ₹90,100 की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है।
प्राप्त विवरण के अनुसार अरविन्द सिंह यादव निवासी ग्राम देवैथा मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही पीड़ित टेलीग्राम के एक चैनल पर जुड़ गए, जहाँ विभिन्न ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर लाभ का लालच देकर उनसे कुल तीन लेनदेन में ₹90,100 जमा कराए गए।

जब कार्य पूर्ण होने के बाद भी किसी प्रकार का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ तथा संपर्क भी समाप्त हो गया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। घटना दिनांक 02.10.2025 की बताई गई है। पीड़ित ने तत्काल इस संबंध में कोतवाली जमानिया में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रचलित है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अंजान लिंक, ऐप, चैनल या जॉब ऑफर पर क्लिक करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांचें, ताकि ऐसी साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, विविधता में एकता विषय पर छात्रों ने रखे सशक्त विचार
Next: गोवंश तस्करी पर पुलिस की सख्ती: दो अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.