गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध संचालित अभियान के तहत थाना दिलदारनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वध हेतु ले जाए जा रहे एक गोवंश (गाय) को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह चन्देल व उनकी टीम द्वारा महना चौराहे के पास चेकिंग के दौरान राम प्रवेश राम (उम्र 44 वर्ष) एवं मुन्ना राम (उम्र 46 वर्ष), निवासी ग्राम नवली उत्तर मोहल्ला, थाना रेवतीपुर, गाजीपुर के कब्जे से 1 जीवित गाय बरामद की गई। घटना के संबंध में थाना दिलदारनगर पर मु0अ0सं0 209/25 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी:
01 जीवित गोवंश (गाय)
पुलिस टीम:
उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह चन्देल एवं हमराह पुलिस टीम, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर