Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ मनाया गया ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष का उत्सव, एनसीसी की सक्रिय भागीदारी

ब्यूरो 07-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251107-WA0058.jpg

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

इस अवसर पर 91 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा विशेष राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम संचालित किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और सांस्कृतिक गौरव का उद्घोष है। कार्यक्रम में उपस्थित एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने कहा कि “राष्ट्रहित सर्वोपरि है, और एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं को देश के प्रति समर्पण सिखाता है|उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय चेतना में इसकी भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के लगभग सभी कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संगोष्ठी में वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की शक्ति, भक्ति और मातृभूमि के प्रति निष्ठा का शाश्वत संदेश है। इतिहास विभाग के डॉ. संजय कुमार सिंह ने इसे ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का आधार बताया। वहीं राजनीति विभाग के डॉ. अमित कुमार ने राष्ट्रगीत के स्वतंत्रता आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अभिषेक तिवारी ने कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाते हैं। NCC और शैक्षणिक गतिविधियों का समन्वित स्वरूप विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है।” समापन पर प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि यह गीत देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं NCC कैडेट्स उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्र उन्नति हेतु सामूहिक संकल्प ग्रहण किया गया।

देशभक्ति के स्वरों से गूँजा परिसर
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देशभक्ति संगोष्ठी
एनसीसी ने युवाओं में जगाया मातृभूमि के प्रति समर्पण

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कक्षा 8 की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व छात्रा दिव्यलता शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.