Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

ब्यूरो 07-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251107-WA0080.jpg

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत थाना जंगीपुर, केंद्रीय विद्यालय ग्राम बभनौलिया, थाना मुहम्मदाबाद स्थित शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सहित जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से—

1090 वूमेन पावर लाइन

1098 चाइल्ड हेल्पलाइन

181 महिला हेल्पलाइन

112 आपातकालीन पुलिस सेवा

101 अग्निशमन

102/108 एम्बुलेंस सेवा

1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1930 साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन
शामिल हैं।

इसके साथ ही सहभागियों को साइबर सुरक्षा, ओटीपी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाइट सुरक्षा और ऑनलाइन गोपनीयता के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। साथ ही नए आपराधिक कानून— BNS एवं BNSs के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। स्थानीय थानों पर मिशन शक्ति केंद्र के बारे में अवगत कराते हुए छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे—

निराश्रित महिला पेंशन योजना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

आयुष्मान भारत योजना

महिला शक्ति केंद्र योजना
आदि की जानकारी भी प्रदान की गई।

पंपलेट वितरण एवं संवाद के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति और यातायात जागरूकता की दी गई जानकारी
Next: हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.