गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत जमानियाँ थाना पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुफरान अंसारी उर्फ मोनू, पुत्र इद्रीश अंसारी, निवासी चाँदपुर नई बस्ती, थाना जमानियाँ, जिला गाजीपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी थाना जमानियाँ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 407/2025 धारा 331(4), 131 बीएनएस से संबंधित है। पुलिस टीम ने आज थाना गेट के सामने से अभियुक्त को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
• गुफरान अंसारी उर्फ मोनू
पुत्र: इद्रीश अंसारी
निवासी: चाँदपुर नई बस्ती, थाना जमानियाँ, जिला गाजीपुर
आयु: लगभग 26 वर्ष
मुकदमा विवरण
• मु0अ0सं0 407/2025
धारा 331(4), 131 बीएनएस
थाना जमानियाँ, गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
• उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय पुलिस टीम, थाना जमानियाँ, गाजीपुर