जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक्स मीट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र–छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाते हैं। खेल भावना से किया गया प्रयास ही जीवन में सफलता की कुंजी है। छात्र–छात्राएँ पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, यही सच्ची शिक्षा है। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर रिले रेस, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गई। विद्यार्थियों को चार हाउस—मर्करी, मार्स, वीनस और ज्यूपिटर हाउस—में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अखिलेश यादव, पार्थ राय‚ प्रांजल सिंह‚ 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में विवेक यादव, रत्नेश पाठक, ऋषिकांत, बालिका वर्ग में कुमकुम, अमृता‚ वंदना पाल‚ 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के सूर्या, मनीष यादव, समीर सिंह‚ बालिका वर्ग की लकी यादव, रिमझिम यादव, सृष्टि यादव ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। लॉन्ग जंप में बालक वर्ग के आर्यन यादव, पंकज सिंह आजाद, आयुष कुमार सिंह तथा बालिका वर्ग की सोनम, प्रज्ञा पांडेय, करुणा सिंह क्रमशः विजेता रहीं। शॉट पुट में बालक वर्ग के अभिनव सिंह यादव, दीपांशु दीक्षित, रुद्र राय, जबकि बालिका वर्ग की रोशनी यादव, सुमेधा और फलक नाज विजेता बनीं। वीनस हाउस ने कुल 15 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रॉफी मुख्य अतिथि सीओ अनिल कुमार ने वीनस हाउस की हाउस मास्टर रीतिका राय, हाउस कैप्टन अरुंधति सिंह, वाइस कैप्टन आदित्य सिंह और स्मृति को प्रदान की। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा एच.ओ.डी. पूजा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक विजय सिंह, जय प्रकाश सिंह, बृजेश कुमार सिंह, कामरान खान, महेश्वर सिंह, अनिल सिंह, बलवंत सिंह, सुधीर कुमार राय, सदरे आलम अंसारी, पूनम सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक रोशन कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार और श्रवण कुमार यादव सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।