गाज़ीपुर| जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में आयोजित किया जाएगा। इस समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार करेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक ईरजराजा भी मौजूद रहेंगे। अन्य तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।
इसी क्रम में जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे समाधान दिवस के अवसर पर अपनी-अपनी तहसीलों में समय से उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि समस्याओं का मौके पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जा सके। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।