गाज़ीपुर। यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात माह 2025 (माह–नवंबर) के तहत महिला पीजी कॉलेज गाज़ीपुर में छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षित आवागमन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के महत्व सहित यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई। यातायात माह 2025 सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता बढ़ाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जिले में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी क्रम में गाज़ीपुर पुलिस पूरे माह विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात माह के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर रही है।