जमानिया। नगर के चाँदपुर नई बस्ती निवासी अहद अंसारी की बाइक बुधवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अहद अंसारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:23 बजे वह अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक को अफजाल शोरूम के पास खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए थे। करीब 3:30 बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली। आसपास खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार, बाइक में सभी महत्वपूर्ण कागजात भी रखे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।