गाज़ीपुर। पुलिस लाइन गाज़ीपुर में वामा सारथी – उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को विविध खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन वामा सारथी गाज़ीपुर की पदेन अध्यक्षा एवं पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर की पत्नी श्रीमती कल्याणी के निर्देशन में किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड/क्रीड़ा स्थल पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में 100/200 मीटर दौड़, रिले रेस, रस्साकशी, कुर्सी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ सहित कई मनोरंजक खेल शामिल रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर ने प्रतिभागियों एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक विकास में उल्लेखनीय सुधार होता है। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित खेल गतिविधियाँ बच्चों की शैक्षणिक क्षमता को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदेन अध्यक्षा श्रीमती कल्याणी द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस परिवार के अधिक से अधिक बच्चों और अभिभावकों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया था।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
1. 100 मीटर रेस (बालक, 06–10 वर्ष)
प्रथम — शेखर
द्वितीय — आरूष
तृतीय — अंश कुमार
2. 100 मीटर रेस (बालिका, 06–10 वर्ष)
प्रथम — ईशानी शुक्ला
द्वितीय — श्रेजल
तृतीय — निधि कुमारी
3. 100 मीटर रेस (बालक, 11–15 वर्ष)
प्रथम — रोशन
द्वितीय — आयुष
तृतीय — उत्कर्ष
4. 100 मीटर रेस (बालिका, 11–15 वर्ष)
प्रथम — रिया सिंह
द्वितीय — निर्मल
तृतीय — आर्या
5. 200 मीटर रेस (बालक)
प्रथम — आकाश
द्वितीय — युवराज
तृतीय — संयम
6. 200 मीटर रेस (बालिका)
प्रथम — ईशान्वी
7. रिले रेस (बालक)
प्रथम — प्रिंस
द्वितीय — युवराज
तृतीय — दिव्यांश
8. रिले रेस (बालिका)
प्रथम स्थान — रिया, निधि, सृष्टी, वैष्णवी
9. कुर्सी दौड़ (बालक)
प्रथम — कृष्णा
द्वितीय — आयांश
तृतीय — शेखर
10. कुर्सी दौड़ (बालिका)
प्रथम — ईशानी
द्वितीय — सुप्रिया कुमारी
तृतीय — किंजल
11. नींबू-चम्मच दौड़
प्रथम — अभिनव
द्वितीय — अयांश दुबे
तृतीय — आकाश
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, तथा विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवारजन उपस्थित|