गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करंडा पुलिस ने रविवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ा दिया। आरोपी थाना करंडा में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। उपनिरीक्षक जनार्दन प्रसाद पासवान को मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 211/2025, धारा 137(2), 87 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित कुमार ग्राम चाड़ीपुर में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।