गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाने की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, कारतूस, फावड़ा और गोमांस के अवशेष बरामद किए हैं।
सूचना मिली, दबिश दी—फायरिंग शुरू
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक नोनहरा को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछले दिन बरामद बोरे में मिले गोमांस से संबंधित आरोपी ग्राम बरार के सिवान में मौजूद हैं और बचे हुए अवशेष को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस की आहट पाकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी फरार हो गए।
घायल/गिरफ्तार आरोपी
अतीक अहमद पुत्र हुसैन, निवासी ग्राम लावा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर (उम्र 21 वर्ष)
बरामद सामान
01 देशी तमंचा .315 बोर
01 खोखा कारतूस .315 बोर
01 फावड़ा
गोमांस के अवशेष
आरोपी का आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 352/25, धारा 109(1) BNS, 3/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नोनहरा, गाजीपुर
पकड़ने वाली पुलिस टीम
1. पवन उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, थाना नोनहरा
2. अजय कुमार, चौकी प्रभारी अटवा मोड़, थाना नोनहरा
दोनों टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई में शामिल रहीं।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।