गाजीपुर| जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने जानकारी दी कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री – अरबी एवं फारसी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंड्री – अरबी एवं फारसी) परीक्षा वर्ष 2026 के आवेदन पत्र भरने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ :
20 नवम्बर 2025
परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान द्वारा राजकीय कोष में जमा करने की अवधि :
20 नवम्बर 2025 से 19 दिसम्बर 2025 तक
मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि (प्रधानाचार्य द्वारा) :
20 दिसम्बर 2025 तक
आवेदन पत्रों को पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि (प्रधानाचार्य द्वारा) :
22 दिसम्बर 2025
संदेहास्पद डेटा सम्मिलित करते हुए आवेदन पत्रों का लॉक (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा) :
26 दिसम्बर 2025 तक
परीक्षा केंद्रों का निर्धारण एवं डेटा फीडिंग की अवधि (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा) :
26 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक
परीक्षा केंद्रों पर सम्मिलित होने वाले मदरसों की ऑनलाइन मैपिंग :
06 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक
प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक एवं डेस्क-स्लिप जारी :
15 जनवरी 2026 तक
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी मदरसों के प्रधानाचार्यों तथा संबंधित छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए परीक्षा वर्ष 2026 से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ समय पर पूर्ण करें।