गाजीपुर| जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत थाना मरदह, बरेसर, जंगीपुर, खानपुर, बहरियाबाद, नंदगंज रेलवे स्टेशन, सलारपुर चट्टी, भांवरकोल, सादात, कोतवाली गाजीपुर तथा जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कस्बों, बाजारों, स्कूल–कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़ी उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई—
1090 : वूमेन पावर लाइन
1098 : चाइल्ड हेल्पलाइन
181 : महिला हेल्पलाइन
101 : अग्निशमन सेवा
112 : पुलिस आपातकालीन सेवा
102/108 : एंबुलेंस सेवा
1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 : साइबर हेल्पलाइन
इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा, ओटीपी सुरक्षा, मीडिया लिंक, SMS लिंक, वेबसाइट लिंक एवं प्राइवेसी से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। टीमों ने नए लागू हुए बीएनएस और बीएनएसएस कानूनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय थानों पर मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित जानकारी देते हुए पंपलेट, पोस्टर आदि के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अलावा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं— निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना , महिला शक्ति केंद्र योजना की भी विस्तृत जानकारी देकर लाभार्थियों को जागरूक किया गया।