Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दशमोत्तर छात्रवृत्ति 2024-25: यूपी शासन ने जारी की संशोधित समय-सारिणी

ब्यूरो 19-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वंचित वर्गों के छात्रों के लिए पोर्टल खोले जाने संबंधी संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार—

मास्टर डाटा लॉक (संस्थान द्वारा, कक्षा 11-12 को छोड़कर) 20 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक, विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस सत्यापन 01 दिसम्बर 2025 तक, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस सत्यापन
04 दिसम्बर 2025 तक, छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन 20 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक,  छात्र/छात्राओं द्वारा हार्ड कॉपी (सभी संलग्नकों सहित) विद्यालय में जमा 29 नवम्बर 2025 तक, शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र का ऑनलाइन सत्यापन व अग्रसारण 03 दिसम्बर 2025 तक,
त्रुटिपूर्ण आवेदन का सुधार (छात्र स्तर से) 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2025 तक|
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों तथा छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण करें, जिससे eligible छात्रों को समय से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिल सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस–प्रशासन सक्रिय
Next: 4.16 लाख किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त में मिले 83 करोड़ रुपये

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.