Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों की दुश्वारियों पर शासन गंभीर, अधिकारियों ने लिया जमीनी जायज़ा

ब्यूरो 23-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि वर्तमान समय में तापमान में तीव्र गिरावट तथा आर्द्रता में वृद्धि के कारण रबी फसलों में कीट एवं रोगों के प्रकोप की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में किसानों के मध्य जागरूकता बढ़ाना एवं समय से बचाव उपाय लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गेहूँ में बीज को रोग रहित एवं रोग-रोधी प्रजातियों का उपयोग करना चाहिए। अनावृत कंडुआ एवं करनाल बंट की रोकथाम के लिए कार्बेन्डाजिम 50% WP अथवा कार्वेक्सिन 75% WP की 2.5 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीज शोधन अनिवार्य है। भूमिजनित रोगों से बचाव के लिए ट्राईकोडर्मा 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर को 60–75 किलोग्राम गोबर खाद में मिलाकर 8–10 दिन तक छाया में रखने के बाद अंतिम जुताई में खेत में मिलाना चाहिए। दीमक एवं गुजिया नियंत्रण हेतु व्युवेरिया बेसिआना 1.15% की 2.5 किलोग्राम मात्रा प्रति हेक्टेयर खाद के साथ मिलाकर प्रयोग करनी चाहिए, जबकि खड़ी फसल में क्लोरपाईरीफास 20% EC की 2.5 लीटर मात्रा को सिंचाई के पानी में मिलाकर उपयोग करना चाहिए। खरपतवार नियंत्रण के लिए सल्फोसल्फ्यूरान, क्लोडिनाफाप-प्रोपेर्जिल, मेटसल्फ्यूरान मिथाइल तथा कारफेंट्राजॉन इथाइल जैसी अनुशंसित दवाओं का छिड़काव बुवाई के 20–25 दिन बाद करना उचित है।

मक्का फसल में तना बेधक कीट के प्रकोप की स्थिति में डाईमिथोएट 30% EC तथा नोवालुरोन + इमामेक्टिन बेन्जोएट का छिड़काव प्रभावी है। फॉल आर्मी वर्म से बचाव के लिए खेत में 20–25 पक्षी आश्रय, 3–4 प्रकाश प्रपंच एवं 35–40 फेरोमोन ट्रैप प्रति हेक्टेयर स्थापित करना चाहिए। रासायनिक नियंत्रण के लिए ब्रोफ्लोनिलाइड एवं क्लोरेनट्रानिलीप्रोल का प्रयोग उपयुक्त है। सरसों एवं राई में बीजजनित रोगों से बचाव हेतु थिरम 75% एवं मेटालेक्सिल से बीज उपचार आवश्यक है। आरा मक्खी एवं पत्ती सुरंगक कीट के नियंत्रण के लिए डाईमिथोएट, क्यूनालफास एवं कार्बोफ्यूरान का प्रयोग करना चाहिए।

चना, मटर एवं मसूर में बीजजनित रोगों से बचाव के लिए ट्राईकोडर्मा तथा थिरम-कार्बेन्डाजिम मिश्रण से बीज उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। कटुआ कीट की रोकथाम के लिए मेटारेजियम एनिसोप्ली का उपयोग तथा आवश्यकता पड़ने पर क्लोरपाईरीफास 20% EC का छिड़काव किया जा सकता है। मटर की तना मक्खी एवं एस्कोकाईटा पत्ती धब्बा रोग के नियंत्रण हेतु लेम्बडा-साइहेलोथ्रिन, मेन्कोजेब एवं कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव किया जाना चाहिए। इसी प्रकार आलू में ब्लैक स्कर्फ रोग की रोकथाम हेतु प्रमाणित एवं रोग-रोधी बीजों का चयन महत्वपूर्ण है, साथ ही पेनफ्लूफेन या थाईफ्लूजामाइड से बीज उपचार कर बुवाई करनी चाहिए। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि यदि उनकी फसल में किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई दे तो वे सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली के नंबर 9452257111 एवं 9452247111 पर अपनी फसल का वीडियो या फोटो भेजकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तलवार से हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त जागरूकता पहल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.