गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आज उपनिरीक्षक रणजीत सिंह एवं उनकी टीम ने माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटी अमित कुमार उर्फ अमिताभ पुत्र रघुनाथ राम, निवासी ग्राम घटारो, थाना भुड़कुड़ा को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: अमित कुमार उर्फ अमिताभ
पिता का नाम: रघुनाथ राम
निवास: ग्राम घटारो, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. एस.टी.-100/2019, अपराध संख्या-59/2019, धारा 307 भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, गाजीपुर
2. एस.टी.-72/2019, अपराध संख्या-09/2019, धारा 302/120बी भादवि, थाना दुल्लहपुर
3. एस.टी.-643/2023, अपराध संख्या-61/2023, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुल्लहपुर
4. एस.टी.-140/2019, अपराध संख्या-12/2019, धारा 307 भादवि, थाना दुल्लहपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह एवं पुलिस टीम, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर