गाजीपुर| अपराध नियंत्रण एवं जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। यातायात व्यवस्था को अनुशासित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए। पुलिस द्वारा की गई इस तत्पर कार्रवाई का उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।