गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस ने गंभीर मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामला मुकदमा अपराध संख्या 226/2025 से संबंधित है, जिसमें जानलेवा हमले, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप शामिल हैं।
उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल और उनकी टीम ने आज वायरलेस मोड़, थाना दिलदारनगर के पास से अभियुक्त औरंगजेब पुत्र जासिम भट्ट, निवासी महना, थाना दिलदारनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: औरंगजेब
पिता का नाम: जासिम भट्ट
निवास: महना, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 22 वर्ष
मुकदमे का विवरण / आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 226/2025
धाराएँ: 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस
थाना: दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल मय टीम, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर