गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना शादियाबाद में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 367/25, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद एवं उनकी टीम द्वारा आज परेवा नहर के पास से दोनों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण
1. शशिकान्त राजभर, पुत्र लालचन्द, उम्र लगभग 35 वर्ष
2. प्रेमशीला, पत्नी लालचन्द, उम्र लगभग 62 वर्ष
— निवासी: ग्राम भगीरथपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर
मामले का विवरण / आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 367/25, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक, थाना शादियाबाद, मय पुलिस टीम, जनपद गाजीपुर