गाजीपुर| अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शादियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सोमवार, 25 नवंबर 2025 को मुकदमा संख्या 367/25, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में वांछित आरोपी लालचन्द भारद्वाज को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद व उनकी टीम द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी को दौलतनगर चट्टी के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालचन्द भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय खेदन भारद्वाज, उम्र लगभग 58 वर्ष, निवासी ग्राम भगीरथपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।
अपराधिक इतिहास:
मुकदमा संख्या 367/25, धारा 85, 80(2) बीएनएस / 3-4 डीपी एक्ट, थाना शादियाबाद, गाजीपुर
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद मय पुलिस टीम, जनपद गाजीपुर