गाजीपुर| जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में मौजूद सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच की और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा तैयारियों को लगातार उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे।