गाजीपुर| वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न वर्गों—अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग—के छात्रों के लिए पूर्व-दशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
जारी शासनादेश के अनुसार:
विद्यालय द्वारा प्रोफाइल लॉक करने की तिथि: 25 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025
छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 6 दिसंबर 2025
विद्यालय द्वारा छात्रों के ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं अग्रसारण: 13 दिसंबर 2025 तक
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पारस नाथ यादव ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी प्रक्रियाएँ समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, इच्छुक छात्र-छात्राएँ छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह संशोधित कार्यक्रम छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को सुचारु एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।