गाज़ीपुर| जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देश पर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के अंतर्गत विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों — दिलदारनगर, बहरियाबाद, जमानिया, बिरनो, नोनहरा, रामपुर मांझा, जंगीपुर, दुल्लहपुर, भावरकोल, रेवतीपुर— सहित अन्य स्थानों पर पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
जागरूकता कार्यक्रम आयोजित स्थान:
थाना दिलदारनगर: लाइब्रेरी परिसर, थाना बहरियाबाद: हाजीपुर चौराहा, थाना बिरनो: एमकेजी इंटर कॉलेज, गुलालसराय, थाना नोनहरा: आदर्श बाजार कोचिंग सेंटर और ग्राम भाला, थाना जंगीपुर: बद्दोपुर नहर पुलिया व ग्राम चकमुस्तफा, थाना रेवतीपुर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग| थाना दुल्लहपुर: विद्यालय परिसर में छात्राओं के बीच
अन्य सभी थाना क्षेत्र: बाजारों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरण| कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें—
1090 – वूमेन पावर लाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
101 – अग्निशमन सेवा
102/108 – एम्बुलेंस सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 – साइबर हेल्पलाइन
साथ ही, साइबर सुरक्षा, ओटीपी सुरक्षा, मीडिया लिंक/वेबसाइट लिंक से सावधानी तथा नए कानून BNS और BNSS के महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जानकारी दी गई। अभियान में प्रतिभागियों को मिशन शक्ति केंद्र, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना तथा अन्य महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में पंपलेट आदि के माध्यम से जागरूक किया गया।