गाज़ीपुर| क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा ने आज थाना शादियाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध नियंत्रण की तैयारी तथा पुलिस बल की ऑपरेशनल दक्षता का विस्तृत मूल्यांकन किया गया| क्षेत्राधिकारी ने मालखाना, मुकदमों से संबंधित रजिस्टरों सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड को नियमानुसार अद्यतन रखने के निर्देश दिए, साथ ही अभिलेख प्रबंधन को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना शादियाबाद के समस्त पुलिस बल को विशेष शस्त्र संचालन एवं दंगा निरोधक उपकरणों के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आकस्मिक परिस्थितियों में सरकारी हथियारों एवं गैर-घातक उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की ड्रिल कराई गई।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल की तैयारी को मजबूत करना तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और पेशेवर ढंग से प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करना था।