गाज़ीपुर| वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2025–26 के दौरान विभिन्न वर्गों—अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग—के कक्षा 9-10 (पूर्व-दशम) तथा कक्षा 11-12 (दशमोत्तर) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु राज्य सरकार द्वारा पुनः संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है।
जारी शासनादेश के अनुसार:
विद्यालयों द्वारा प्रोफाइल लॉक करने की अवधि: 25 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक
छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 6 दिसंबर 2025
विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन एवं आवेदन अग्रसारण की अंतिम तिथि: 13 दिसंबर 2025
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पारस नाथ यादव ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे शासनादेश के अनुरूप सभी प्रक्रियात्मक कार्यवाही समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित अंतिम तिथि तक छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट
https://scholarship.up.gov.in
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।