हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और हिंदू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा संविधान दिवस शुक्रवार को संयुक्त रूप से गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम 91 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। उन्होंने संविधान को राष्ट्र की सर्वोच्च धरोहर बताते हुए कहा कि युवाओं को इसके मूल सिद्धांतों को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह और हिंदू इंटर कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में संविधान को भारतीय लोकतंत्र की मज़बूत आधारशिला बताते हुए छात्रों को इसके मूल्यों का पालन करने की अपील की। वहीं प्राचार्य अवधेश कुमार ने कहा कि संविधान केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि हर नागरिक को कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान HDC के एएनओ कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, HIC के सेकंड ऑफिसर रामजी प्रसाद और लेफ्टिनेंट संतोष पाटिल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने संक्षिप्त संदेशों में कैडेट्स को राष्ट्रीय कर्तव्यों, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही 91 यूपी बटालियन के ट्रेनिंग JCO भूपेंद्र सिंह और हवलदार सुरेश ने भी संविधान दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। दोनों संस्थानों के कुल 188 कैडेट्स ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
HDC से — SD 55, SW 33
HIC से — SD 27, SW 17, JD 42, JW 14
कैडेट्स ने संविधान पाठ, शपथ ग्रहण और जागरूकता संकल्प में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसे दोनों संस्थानों की सक्रिय भागीदारी ने और भी प्रभावशाली बना दिया।


